UFC returns tonight with a stacked Fight Night card headlined by a pivotal lightweight clash that could reshape the division's top 10. The main event sees Raul Rosas Jr. taking on Raoni Barcelos in a bout with major title-implication stakes, while the co-main features a dangerous striker against a surging grappler in what promises to be a stylistic chess match. The card also features prelims packed with ranked contenders, regional standouts, and fighters looking to bounce back from recent losses. For viewers watching from home, the event will stream live on Paramount+. "I felt like I just look like I belong there." Raul Rosas Jr. (@RaulRosasJr8) is ready to fully make his transition from prospect to legitimate contender when he competes in his first main event assignment on September 26. #UFCVegas121 Read more ⤵️: https://t.co/QPDfjght6L — UFC News (@UFCNews) September 26, 2026 What Matches Are On Tomorrow's UFC Fight Night Card? Main Card Raul Rosas ...
मुंबई दिल्ली में ऑड-ईवन सड़कों पर कई साल से हो रहा है, कई बार हो चुका है। मुंबई में भी आने वाले समय में शायद यह दौर देखने को मिले, लेकिन सड़कों पर नहीं, लोकल ट्रेनों में। एनबीटी को एक बेहद विश्वस्त सूत्र से इस बात की जानकारी मिली है कि यदि कोरोना पर जल्दी कंट्रोल नहीं हुआ, तो लोकल ट्रेनों के यात्रियों के ऑड-ईवन की तर्ज पर रेलवे पास बनाए जाएंगे। इस सूत्र के अनुसार, मुंबई में लोकल यात्रियों को T1 औ T2 नाम से रेलवे पास दिए जाने पर विचार किया जा रहा है। जिसे T1 रेलवे पास मिलेगा, वह 1, 3, 5, 7 इन जैसी ऑड तारीखों पर ही लोकल ट्रेन में सफर कर सकेगा, जबकि जिन्हें T2 नाम से रेलवे पास दिए जाएंगे, वैसे यात्री 2, 4, 6, 8 ऐसी ईवन तारीखों पर सफर कर सकेंगे। दरअसल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से गुरुवार 10 सितंबर को कहा था कि अब हमें जब कोरोना वायरस के साथ ही जीना पड़ेगा, तो सरकार को यह बताना चाहिए कि वह कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर लोकल ट्रेन की सेवा को आखिर कब तक सीमित रखेगी। T1 और T2 नाम से यात्रियों को रेलवे पास दिए जाने पर विचार उसी के बाद सूत्रों का दावा है कि T1 और T2 नाम से यात्रियों को रेलवे पास दिए जाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि मुंबई लोकल ट्रेनों में आम लोगों को फिर से सफर भी करने दिया जाए और भीड़ को भी मार्च के लॉकडाउन से पहले की तुलना में 50 प्रतिशत कम किया जा सके। अभी यह पता नहीं चल सका है कि रोजाना टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए क्या विकल्प सोचा गया है। राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर करना पड़ेगा फैसला सूत्र के अनुसार, इस मामले में राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों को मिलकर फैसला करना पड़ेगा। मार्च के लॉकडाउन के बाद मुंबई में लोकल ट्रेनें करीब तीन महीने तक पूरी तरह बंद रहीं। तीन महीने पहले अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए यह सेवाएं फिर शुरू हुईं, लेकिन आम लोगों के लिए इसमें सफर की पूरी तरह मनाही है। इस वजह से मुंबई मेट्रोपोलिटिन रीजन में जगह-जगह बस स्टैंड पर लोगों की लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। इस कारण सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं हो रही है और लोगों को 1 घंटे का लॉकडाउन से पहले का लोकल ट्रेनों का सफर अब बसों में चार से पांच घंटों में करना पड़ रहा है। लोकल ट्रेनें ही दूर सकती हैं लोगों की दिक्कत आम लोगों की बस डिपो के बाहर लंबी लाइनों की फोटो मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब ने स्टेट ट्रांसपोर्ट की 300 और बसें मुंबई मेट्रोपोलिटिन रीजन में बढ़ाने का फैसला किया है, पर खुद महाराष्ट्र सरकार में कुछ नौकरशाहों का मानना है कि मुंबई में आम लोगों की तकलीफों को काफी हद तक लोकल ट्रेनें ही दूर सकती हैं। मुंबई में सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बल में चल रहीं कुल 700 लोकल ट्रेनें जानकारी के मुताबिक, अभी मुंबई में सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बल में 700 लोकल ट्रेनें ही चल रही हैं। चूंकि राज्य सरकार ने अनलॉक चार में सरकारी विभागों में 50 प्रतिशत और प्राइवेट दफ्तरों में 30 प्रतिशत कर्मचारियों को आने की छूट दे दी है, इसलिए ऑफिसों में बढ़ती उपस्थिति के कारण इस बात की पूरी संभावना है कि निकट भविष्य में मुंबई में लोकल ट्रेनें भी बढ़ाई जाएं और उनमें ऑड-ईवन फॅामूला भी लागू किया जा सकता है।
from Maharashtra महाराष्ट्र News, Maharashtra News in Hindi, महाराष्ट्र समाचार, खबरें| https://ift.tt/3inPCiD
Comments
Post a Comment