Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2018

Ramayana Advance Bookings Cross Rs 80 Crore; Nitesh Tiwari Film Set For Big Opening

Namit Malhotra's Ramayana is building strong momentum at the box office, with advance sales for the first few days soaring in the domestic market ahead of its release. The Nitesh Tiwari film, starring Ranbir Kapoor as Lord Rama, Sai Pallavi as Sita and Yash as Ravana, has earned Rs 81.78 crore in advance bookings so far, according to trade tracker Sacnilk . Hindi leads with Rs 66.89 crore, followed by Kannada at Rs 6.85 crore and Telugu at Rs 6.37 crore. Tamil has recorded Rs 1.33 crore, while Malayalam stands at Rs 34.22 lakh. The figure is Rs 65.83 crore without block seats. A total of 21.25 lakh tickets have been sold, including 17.11 lakh without block seats, it added. Day 1 to Day 4 Advance Booking For Day 1, the film has earned Rs 35.21 crore from 9.12 lakh tickets across 21,927 shows, Without block seats, the figure is Rs 29.63 crore from 7.64 lakh tickets, according to Sacnilk. On Day 2, bookings have reached Rs 16.39 crore from 4.21 lakh tickets across 15,568...

Exclusive: हम दावेदार नहीं है इसकी वजह से हम पर दबाव नहीं- बांग्लादेशी कोच

भारत के खिलाफ फाइनल के पहले बांग्लादेश के कोच स्टीव रोड्स से नयूज18 के स्पोर्ट्स एडिटर विमल कुमार ने बातचीत की. रोडस ने कहा, हमारे पास वास्तव में जीतने के मौके कम हैं. इंडिया एक शानदार टीम है और मौजूदा समय में वे शानदार खेल रहे हैं लेकिन हम फाइनल में उनसे मुकाबले को लेकर खुश हैं. भारत के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं अगर मैं उनके नाम बांग्लादेशी खिलाड़ियों को बताने लगूं तो उन्हें डर लगेगा. भारत के पास कई सारे विकल्प तो हैं ही साथ ही तूफानी शॉट लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं. अगर हम अपना टॉप गेम खेले और टीम इंडिया जैसा खेलती है वैसा उन्हें न खेलने दिया तो हमारे पास मौका होगा. from Latest News क्रिकेट News18 हिंदी https://ift.tt/2ImQQtn

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बोले- 'सवर्णों को भड़काने वाले हैं अर्बन नक्सली'

अर्बन नक्सली शब्द पर हालांकि बीजेपी के किसी नेता ने इससे पहले खुलकर नहीं बोला था, लेकिन बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान के बाद बवाल मचना तय है. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2IpnlHa

VIDEO: बकरी चराने गए किसान पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

पन्ना टाइगर रिजर्व के आस-पास के गांव में भालू के हमलों की खबरें आए दिन सुनने को मिल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला जिले के खेरवा गांव में भी देखने को मिला है. जहां एक किसान अपनी बकरी चराने जंगल के पास गया था, उसी दौरान भालुओं के एक झुंड ने किसान पर हमला कर दिया. किसी तरह अपनी जान बचाते हुए किसान गांव की तरफ भागने में सफल हो गया. घायल किसान को ग्रामीणों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं वन विभाग के डिप्टी रेंजर का कहना है कि घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना और इलाज के खर्च की व्यवस्था भी की है. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2N9H2DM

विंध्य के बाद राहुल गांधी का महाकौशल दौरा, पांच अक्टूबर को जबलपुर में करेंगे रोड शो

पांच अक्टूबर को प्रस्तावित राहुल गांधी के आगमन को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा लगभग तय कर ली गई है. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NSMe4b

VIDEO: पेयजल समस्या को लेकर खाद्य आपूर्ति मंत्री का घेराव

डिंडौरी में खाद्य आपूर्ति मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ गया. शुक्रवार को ओमप्रकाश धुर्वे अपने विधानसभा क्षेत्र के भाखा गांव में राशन की दुकान का लोकार्पण करके लौट रहे थे. उसी दौरान अमरपुर विकासखंड में डुंगरिया गांव के लोगों ने मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के काफिले को रोक लिया और गांव में पीने के पानी की समस्या को लेकर मंत्री से शिकायत की. मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने पेयजल की समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया, साथ ही पीएचई विभाग को तत्काल हैंडपम्प लगाने का निर्देश दिया. इसके बाद मंत्री अपना काफिला लेकर आगे बढ़ सके. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2NNRFBb

VIDEO: ग्रामीणों ने पहले मुख्यमंत्री से बनवाया बांध, अब कर रहे हैं विरोध

उमरिया जिले के अतरिया गांव के किसान 13 करोड़ की लागत से बन रहे बांध के विरोध में धरने पर बैठ गए हैं. किसानों का कहना है कि बांध बनने से उनके खेत पानी में डूब जाएंगे. हालांकि बांध बनाने की मांग भी 2 साल पहले किसानों ने की थी. 2 साल पहले मुख्यमंत्री के बिलासपुर दौरे में किसानों ने सिंचाई के लिए बांध की मांग रखी थी. जिसके बाद सीएम ने मंच से बांध बनवाने की घोषणा कर दी. अब जब बांध बनने जा रहा है तब किसान अब इसका विरोध कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि जमीन डूबने की कीमत पर वह बांध नहीं चाहते हैं. जल संसाधन विभाग के अफसर किसानों को यह समझाने में लगे हैं कि बांध से किसानों को ही लाभ होगा. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2N8NCKH

लोकायुक्त का छापा, करोड़ो की काली कमाई का कुबेर निकला समिति प्रबंधक

लोकायुक्त ने यह कार्यवाही सेवा सहकारी समिति वीरों बरेठी के समिति प्रबंधक भानुप्रताप उर्फ लल्लू अवस्थी के तीन ठिकानों पर एक साथ की from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2OTbBPE

केंद्र ने घोषित की नई अफीम नीति, पट्टों के लिए घटाया मार्फिन प्रतिशत

नई अफीम नीति में सरकार ने यह भी प्रवाधान किया है कि जिन अफीम किसानों की अफीम वर्ष 1999 से लेकर 2017 के बीच अफीम क्षारोद कारखाने नीमच और गाजीपुर में घटिया पाई गई थी, लेकिन उनका मार्फिन प्रतिशत 9 से अधिक था उनकों भी पट्टे का पात्र माना जायेगा. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2Ok6IC5

राहुल के बाद अब अखिलेश का विंध्य दौरा, शहडोल से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

अखिलेश यादव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के साथ मिलकर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरा सिंह मरकाम भी होंगे. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xKfD6w

गुलाबो बनी देश की सबसे उम्रदराज भालू, जानिए कैसे रहती है फिट!

जू प्रबंधन की ओर से नियमित चेकअप और डाइट की वजह से गुलाबो 37 साल की उम्र पाने में कामयाब हुई है. जू में आने वाले सैलानियों के लिए मादा भालू गुलाबो हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2xTYFSc

बहू ने ससुर पर लगाया आरोप, बाबा रामदास उदासीन के आश्रम में होता है देह व्यापार

बैरागढ़ इलाके में 'सुख सागर उदासीन' के नाम से लंबे समय से बाबा का आश्रम चलता है. बाबा के बहू का आरोप है कि बाबा उसके प्रति गंदी नियत रखता है. from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2QjNslL

चुनाव के ठीक पहले धार्मिक स्थलों के विकास पर करोड़ों खर्च करेगी सरकार

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में हिंदुत्व और हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को लेकर छिड़े सियासी संग्राम के बीच कांग्रेस और बीजेपी में खुद को हिंदू धर्म प्रिय बताने की कोशिश तेज हो गई है from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2R8pICc

सपना चौधरी ने लगाए दलेर मेहंदी के साथ ठुमके, VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर सपना चौधरी और दलेर मेहंदी का डांस काफी वायरल हो रहा है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2IqBbJt

रजनीकांत को पछाड़ आमिर-अमिताभ की 'ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान' ने बनाया रिकॉर्ड

आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर को एक दिन में 27 मिलियन लोगों ने देखा है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xNjf7M

साइना नेहवाल की बायोपिक का First Look रिलीज़, हूबहू दिखीं श्रद्धा कपूर

फिल्म को लेकर श्रद्धा ने कहा, 'किसी स्पोर्ट्समैन की जिंदगी में झांकना एक रोमांचक अनुभव होता है. साइना की कहानी काफी दिलचस्प है. जो उन्होंने खोया, चोटें लगी और उसकी जीत तक का सब कुछ.' from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xM5N3T

"ठग्स ऑफ हिंदोस्तान" के लिए आमिर ने इस्तेमाल किया अपनी मां का मेकअप किट

फिल्मों में अपने लुक के साथ हमेशा प्रयोग करने के वाले आमिर इस बार नाक में नोज पिन और आंखों में सुरमा लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2N87m0Y

रियल लाइफ में क्या 'एंग्री यंग मैन' वाली सोच नहीं रखते अमिताभ बच्चन!

पर्दे पर दमदार किरदार निभाने वाले और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन आखिर महिला शोषण और महिलाओं से संबंधित मुद्दे पर खुलकर अपनी राय क्यों नहीं रखते हैं? from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2OZtFHQ

...तो क्या दीपिका-आलिया के बीच खुलेंगे रणबीर के राज?

बॉलीवुड का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी व‍िद करण' जल्‍द एक और नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच आने वाला है. पहले एप‍िसोड में साथ आएंगी दीप‍िका पादुकोण और आल‍िया भट्ट. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2QiQrKX

सामने आया 'मणिकर्णिका' का एक और अंदाज़, इस दिन जारी होगा टीज़र

फिल्म के निर्देशक कृष और प्रोडक्शन हाउस की योजना है कि इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज़ किया जाए. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2NTaYJH

वो कलाकार जो खुद को अमिताभ का 'पिता' कहता था...

खुद को अमिताभ बच्चन का दूसरा पिता कहने वाले महमूद ने स्ट्रगल के दौरान अमिताभ की बहुत मदद की और उन्हें अपने ही घर में काफी दिनों तक रखा. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xL2oT0

विराट ने एक साल बाद बताई अनुष्का से शादी करने की वजह!

एक इंटरव्यू में विराट ने कहा कि हम दोनों एक जैसे बैकग्राउंड से हैं और ये एक खास वजह है कि हम एक दूसरे को समझ पाते है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xUqA4C

जानिए कैसे शुरू हुई तनुश्री दत्ता से जुड़ी कंट्रोवर्सी, कब किसने क्या कहा?

चार दिन पहले न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने सुनाई थी आपबीती. इसके बाद से पूरे बॉलीवुड में फैल गई सनसनी. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2zEH5E9

ये किस लड़की को साइकिल पर घुमा रहे हैं सलमान खान

सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी है फिल्म लवयात्री. सलमान के जीजा आयुष शर्मा कर रहे हैं फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xVjZXD

प्रियंका की याद में निक का हुआ ये हाल, सबके सामने कर बैठे Video Call

प्रियंका इन दिनों मुंबई में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में प्रियंका फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2OW78vu

फिर लौटा प्रभुदेवा की 'उर्वशी' का जादू, धुन पर शाहिद कपूर ने लगाए ठुमके

साल 2019 में रिलीज होगी फिल्म अर्जुन रेड्डी. तेलुगू फिल्म के इस रीमेक में नजर आएंगे शाहिद कपूर from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xUx8QT

जन्मदिन पर रणबीर कपूर को विश करने पहुंचीं आलिया, इंस्टाग्राम पर शेयर की ये PHOTO

आज 36 साल के हो गए हैं नीतू सिंह और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर. इन दिनों आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2Qkp2Zt

तनुश्री दत्ता ने फिर सुनाई आपबीती, कहा- अब नाना दिलवा रहे हैं कानूनी धमकियां

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उनके साथ यौन शोषण किया. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2OiOHnF

ट्विंकल खन्ना ने बताया सच, उस दिन तनुश्री दत्ता के साथ क्या-क्या हुआ था

ट्विंकल ने साल 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर हुआ पूरा किस्सा खोल कर रख दिया. इसके साथ प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर, परिणीति चोपड़ा, फरहान अख्तर और तमाम लोग तनुश्री के सपोर्ट में आए. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2zAL1FV

तनुश्री दत्ता ने नाना के बाद अब इस डायरेक्टर पर लगाया आरोप, कहा था 'कपड़े उतारो'

फिल्म आशिक बनाया आपने फेम तनुश्री दत्ता का कहना है कि साल 2005 में फिल्म 'चॉकलेट' के सेट पर विवेक ने उन्हें स्ट्रिप (कपड़े उतार कर) कर डांस करने को कहा था. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xHEw2y

फ्लॉप हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मंटो, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

मंटो बनकर नवाजुद्दीन फेल रहे या डायरेक्टर नंदिता दास फेल रहीं. बात चाहे जो भी हो लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2OhkLIG

कभी 'स्तन दान' तो कभी अनूप जलोटा के साथ 'कांड', राखी सावंत हैं कंट्रोवर्सी क्वीन...

अपने बेतुके बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली राखी सावंत इस बार बिग बॉस सीजन 12 के प्रतियोगी अनूप जलोटा को लेकर दिए अपने बोल्ड बयान की वजह से फिर सुर्खियों में है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2zB4FS8

सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म, ये हीरो देगा मिशन को अंजाम

सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी उरी में विक्की कौशल के साथ यामी गौतम लीड रोल में हैं. ये फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होने वाली है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2OVNZtM

अब नाना पाटेकर ने दिया जवाब, 200 लोगों के सामने 'कुछ' कैसे कर सकते हैं?

तनुश्री ने 2008 में 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना के खिलाफ पहली बार यौन शोषण के आरोप लगाए थे और हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में फिर से नाना पर आरोप लगाए हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2OfB4Ww

रोमांटिक सीन करने से डरता था ये एक्टर, हीरोइन को देखकर आ जाता था बुखार !

एक्टर ने बताया, "मैं रोमांस में अच्छा नहीं था. मेरी पहली फिल्म 'इल्जाम' के एक सीन में मुझे डांस के दौरान अपनी साथी कलाकार नीलम के करीब जाना था, लेकिन मैं नहीं कर पाया." from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2OZQdsg

सर्जिकल स्ट्राइक डे की खुशी में इंडिया गेट पर ये खास काम करने वाले हैं कैलाश खेर

29 सितंबर को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुस कर 7 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया था. सेना के इस ऑपरेशन को सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से जाना जाता है. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2xY1sda

VIDEO: CM ने पखांजूर में कृषि महाविद्यालय खोलने का किया ऐलान

छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के पंखाजूर में बीते शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अटल विकास यात्रा के दौरान आयोजित विशाल आम सभा को संबोधित किया. साथ ही उन्होंने विकास कार्य के लिए 108 करोड़ 96 लाख 86 हजार रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इसके अलावा 54 हजार 221 हितग्राहियों को सामग्री भी वितरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांकेर का मत्स्य उत्पादन में दूसरा स्थान है. वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र को विकास और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पखांजूर में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है. वहीं आमजनों की सुविधा के लिए विद्युत वितरण कंपनी के संभागीय कार्यालय खोलने की भी घोषणा की है. उन्होंने कांग्रेस को तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी ने 15 साल में जो कर दिखाया है, कांग्रेस वो 50 वर्षों में भी नहीं कर पाई. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2QgpEPB

नगेशिया किसान और कोरवा समाज के बगावती रवैये ने BJP की बढ़ाई मुश्किलें

बीजेपी के लिए वोट बैंक माने जाने वाले नगेशिया किसान समाज और कोरवा समाज ने मिलकर जशपुर की तीनों विधानसभा सीटों पर अपने समाज के निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा करने का फैसला किया है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2OmVlt5

धमतरी: नशाखोरी के खिलाफ NTCP ने की चालान काटने की कार्रवाई

जिले में नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषधी विभाग ने छापेमारी और चालानी कार्रवाई की है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2QejQWS

VIDEO: अपनी मांगों पर अड़े कर्मचारी संगठन ने किया चुनाव कार्य का बहिष्कार

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में कभी भी अधिसूचना जारी हो सकती है. वहीं राज्य के कर्मचारी संगठन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आन्दोलन पर हैं जबकि चुनावी कार्यों में इनकी तैनाती की गई है. वहीं जिला स्तर पर ट्रेनिंग भी चल रही है, लेकिन आंदोलनकारी कर्मचारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव में कार्य करने को लेकर वर्तमान में बहिष्कार कर दिया है. वहीं कर्मचारी संगठन आन्दोलनकारियों की मांगों को जायज ठहरा रहे हैं. ऐसे में चुनावी कार्यों पर भी इसका असर पड़ सकता है. देखने वाली बात होगी कि कब तक इनकी मांगें सुनी और पूरी की जाती हैं. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2Itt6E0

VIDEO: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर युवा जनता कांग्रेस का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों को जनता की चिंता सताने लगी है. इसी क्रम में युवा जनता कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल में हर दिन हो रही बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर सिग्नल के पास गाड़ियों को रोककर अपना विरोध जताया. साथ ही आम जनता से अपनी गाड़ियों को घर में खड़ा करने की अपील की. युवा जनता कांग्रेस (जे) के नेता दानिश रफीक ने कहा कि जब राज्य में उनकी सरकार बनेगी तो पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले सभी टेक्सों को खत्म कर दिया जाएगा. जनता को सहूलियत दी जाएगी. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में भी लाने की मांग की है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2OUP1Gw

VIDEO: काली मंदिर में चीतल का शव मिलने से फैली सनसनी

छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के चिरमिरी डोमन हिल के काली मंदिर में एक चीतल का शव मिला है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने चीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. वहीं कुछ लोग इस घटना को मंदिर परिसर में बलि के रूप में देख रहे हैं. दरअसल, काली मंदिर में शनिवार सुबह कुछ भक्त मंदिर में पूजा करने आए थे. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में खून से लथपथ एक चीतल का शव देखा. फिलहाल, वन विभाग ने मामले में जांच शुरू कर दी है. वहीं वन विभाग ने चीतल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही इस मामले में कुछ कहने की बात कही है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2xMgELj

VIDEO: घोषणा पत्र को लेकर BJP गंभीर, रायपुर कार्यालय में बैठक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी की चुनावी घोषणा पत्र समिति की बैठक शनिवार को बीजेपी ऑफिस में शाम 7 बजे एकात्म परिसर में होगी. मालूम हो कि चुनाव काफी पास है. ऐसे में बीजेपी घोषणा पत्र को लेकर काफी गंभीर हो चुकी है. बैठक में कई ऐसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है, जिससे जनता का वोट बीजेपी को मिल सकता है. बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और संयोजक मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय और केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, सांसद रमेश बैस, मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय, मंत्री अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, पुन्नूलाल मोहले और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, विधायक श्रीचंद सुंदरानी के साथ ही ओपी चौधरी भी शामिल होंगे. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2P2ztAE

खाना बनाते वक्त 21 वर्षीय नवविवाहिता की आग में झुलसने से मौत

धमतरी जिले में शनिवार को 21 वर्षीय नवविवाहिता की आग में झुलसने से मौत हो गई. जिले के घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के तेलिनसत्ती गांव की है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2xKtCcC

पीसीसी अध्यक्ष बघेल की छत्तीसगढ़ यात्रा पर विपक्षी दलों ने साधा निशाना

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीसीसी चीफ भूपेश बघेल महान विभूतियों के परिजनों से मिलने प्रदेश भर के यात्रा पर निकल पड़े हैं, जिस पर विपक्ष ने कटाक्ष करना शुरू कर दिया है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2Nawd4h

कोरबा: शौर्य दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

कोरबा जिला अस्पताल परिसर में स्थित ट्रॉमा सेंटर और एनटीपीसी कोरबा के सहयोग से सैनिक कल्याण बोर्ड बिलासपुर द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2RcmXA3

उधारी के रुपए मांगने पर युवक ने दुकानदार की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा जिले में उधारी की रकम मांगना एक पान दुकान संचालक को महंगा पड़ गया. मामला दर्री थाना क्षेत्र के जेलगांव का है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2xZKCe7

VIDEO: विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने में जुटी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपना घोषणा पत्र तैयार करने में जुट गई है. उम्मीद है कि जल्द ही इसे तैयार कर लिया जाएगा. दरअसल, ये कहना है दुर्ग के सांसद ताम्रध्वज साहू का, जिन्होंने ये उम्मीद जताई है कि यह घोषणा पत्र हर वर्ग के लिए बेहतर रहेगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए प्रदेश के नेताओं ने हर जिलों से जानकारी एकत्रित की है. उसी के आधार पर घोषणा पत्र सर्वहारा वर्ग के लिए तैयार किया जा रहा है, जिसे बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास किया गया है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2QiScYJ

VIDEO: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से लोगों में बढ़ी नाराजगी

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों से हर वर्ग नाराज है. इसी क्रम में गरियाबंद जिले के लोगों ने भी इन बढ़ती कीमतों को लेकर अपनी नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से न केवल उनका बजट बिगड़ा है बल्कि इसका असर बाजार में दूसरे सामानों की कीमतों पर भी पड़ रहा है. बाजार में सामान के दाम आसमान छू रहे हैं, जिसका खामियाजा आम आदमी को जेब से ज्यादा पैसे खर्च कर चुकानी पड़ रही है. लोगों के मुताबिक सरकार पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर रोक लगा सकती है. लोगों ने सरकार द्वारा ऐसा नहीं करने पर चुनाव में उसका नुकसान भुगतने की चेतावनी भी है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2DGvpVr

मामूली विवाद पर बेटे ने की मां की हत्या, किया पुलिस को सरेंडर

बेमेतरा में छोटी सी बात को लेकर मां-बेटे के बीच हुए विवाद के बाद बेटे ने धारदार हथियार से अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2OnNmMk

VIDEO: आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश: मौसम विभाग

छत्तीसगढ़ में मौसम अब बदलने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में रुक रुक कर बारिश हो सकती है. साथ ही प्रदेश के दक्षिण बस्तर में भी बारिश होने की संभावना है. मानसून का सत्र अब विदाई की ओर है. दरअसल, राजधानी के साथ-साथ प्रदेश में अचानक तापमान बढ़ गया है. दिन को सूर्य की तपिस तेज हो गई है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन मिनिमम तापमान में अधिक गिरावट नहीं होगी. वहीं प्रदेश में ट्रांजीशन पीरियड चल रहा है. इस वजह से तापमान बढ़ रहा है. from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2NTh7Wh