Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu said Thursday he had ordered the country's military to take control of 70 per cent of the Gaza Strip, in defiance of the terms of a fragile ceasefire that took effect in October. "We are currently squeezing Hamas. We now control 60 per cent of the territory in the strip," he said at a conference in an occupied West Bank settlement, according to a video aired by Israel's Channel 12 network. He said the military had controlled 50 per cent of Gaza under the terms of the ceasefire, adding: "My directive is to move to... 70 percent". "We're squeezing them from all (sides). We'll deal with what's left afterwards." The first phase of the truce saw the last hostages seized in Hamas's October 7, 2023 attacks on Israel, which triggered the war in Gaza, released in exchange for Palestinians detained by Israel. The transition to the second phase, which was supposed to involve Hamas's disar...
नागपुर महाराष्ट्र के तीन अलग-अलग जिलों में से जंग लड़ते हुए तीन डॉक्टर्स जिंदगी की जंग हार गए। अकोला, बुल्ढाना और भुसावल में शुक्रवार के दिन हुई इन बाल चिकित्सकों की मौत में एक बात कॉमन रही कि डॉक्टर्स के स्वास्थ्य में बहुत तेजी से गिरावट देखी गई। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कुल केस 7 लाख 64 हजार 281 हो चुके हैं। केंद्र सरकार के डेटा के अनुसार महाराष्ट्र में 292 स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना वायरस महामारी से दम तोड़ा है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब 26 डॉक्टर्स Covid-19 महामारी का शिकार हो चुके हैं। इन तीन डॉक्टर्स में से एक सरकारी तथा बाकी के दो प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले थे। अकोला जिले में डॉक्टर विवेक फड़के (55) पिछले पांच महीनों से के मुर्तिजापुर में कोविड केयर सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के तौर पर कार्यरत थे। कोरोना संक्रमण की वजह से भर्ती कराने के 44 घंटे के अंदर ही उनकी मौत हो गई। बगल के ही बुल्ढाना जिले में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले 37 साल के डॉक्टर गोपाल क्षीरसागर की भी मौत हो गई। वह जनेफल टाउन इलाके में हॉस्पिटल चलाते थे। वह 5 अगस्त को औरंगाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। ऐसा ही केस भुसावल में सामने आया। यहां 'गरीबांचे डॉक्टर' (गरीब लोगों के डॉक्टर) नाम से फेमस डॉक्टर उमेश मनोहर खानापुरकर की मौत कोरोना की वजह से हो गई। 11 अगस्त को कोरोना संक्रमित पाए गए खानापुरकर को मुंबई के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 7 लाख 64 हजार 281 हो गए हैं। इनमें 16 हजार 867 नए केस हैं। मृतकों की संख्या 24 हजार 103 पहुंच गई है। हालांकि राज्य के कुल संक्रमितों में से 5 लाख 55 हजार रिकवर हो चुके हैं।
from Maharashtra महाराष्ट्र News, Maharashtra News in Hindi, महाराष्ट्र समाचार, खबरें| https://ift.tt/32Afb9C
Comments
Post a Comment