India's teenage prodigy, Vaibhav Sooryavanshi , was in attendance among the country's Asian Games 2026 stars at Major Dhyan Chand Stadium in Delhi Thursday as Prime Minister Narendra Modi felicitated the contingent. Sooryavanshi was a part of the Indian men's cricket team that won the gold medal in Tokyo. During the ceremony, PM Modi gave a riveting speech that also captured how 15-year-olds are winning medals for the country at grand events such as the Asian Games. The remark drew a smile even on the face of Sooryavanshi. PM Modi could not stop hailing the Indian athletes during the felicitation ceremony, including the cricketers, hockey teams, and boxers, whilst lauding the records that were broken in the Aichi-Nagoya Asian Games and the historic milestones that were achieved. As PM Modi continued his speech, he made a special mention of the 15 and 17-year-olds who won medals for India at the Games. Although he did not mention Sooryavanshi by name, the mention did see...
पालघर महाराष्ट्र के पालघर जिले में आधी रात को भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई। हालांकि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी मगर रात के वक्त झटके लगने से लोग ज्यादा घबरा गए। नैशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि पालघर में रात 1.19 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर यह भूकंप 2.8 तीव्रता का दर्ज किया गया। 24 जुलाई को देश के पांच अलग-अलग राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, वह भी सिर्फ 12 घंटे के अंदर। उस दिन भी पालघर में आधी रात के बाद रात को झटके लगे थे। रिक्टर पैमाने पर उन झटकों की तीव्रता 3.1 मापी गई थी और भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर अंदर था। गनीमत रही कि हर बार भूकंप की तीव्रता कम रही। 12 घंटे में पांच राज्य कांप गए थे24 जुलाई को दूसरा भूकंप जम्मू-कश्मीर में आया था। सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में कटरा से 89 किलोमीटर पूर्व की तरफ झटके आए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3 रही। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी सुबह 6 बजकर 2 मिनट बजे झटके आए। बागपत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.0 रही। रिक्टर स्केल पर 4 से कम रहे झटकेपूर्वोत्तर के राज्य असम में तेजपुर के पास भूकंप के झटके दिन में 11 बजकर 8 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तेजपुर से 58 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में रहा। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.5 रही। 24 जुलाई को भूकंप का पांचवां झटका पूर्वोत्तर के छोर मिजोरम के चम्फाई से 29 किलोमीटर दूर जमीन से 10 Km की गहराई में रहा। 11 बजकर 16 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई। लगातार लग रहे भूकंप के झटकेपिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके रह-रहकर महसूस किए जा रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में रह-रहकर लगातार झटके आते रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि हिमालय के आसपास धरती के नीचे काफी उथल-पुथल हो रही है, इस कारण भूकंप आ रहे हैं। वैज्ञानिकों ने बड़े भूकंप की चेतावनी भी जारी की है।
from Maharashtra महाराष्ट्र News, Maharashtra News in Hindi, महाराष्ट्र समाचार, खबरें| https://ift.tt/2CVOIuc
Comments
Post a Comment