पुणे महाराष्ट्र के पुणे में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बाढ़ में पांच लोग अब भी लापता हैं। बता दें कि पुणे और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार के बीच 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई। अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के बाद तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाया गया है। इस दौरान बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक, 16 लोगों की मौत पुणे शहर में हुई, जबकि छह लोग जिले के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से संबंधित दुर्घटनाओं में मारे गए। अस्पतालों में मुफ्त इलाज का निर्देश उन्होंने बताया कि जिले में पांच लोग लापता हैं। जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने कहा कि तांगेवाला कॉलोनी में बाढ़ प्रभावितों को राहत कोष से चेक सौंपे गए हैं। उधर, पुणे महानगरपालिका ने सभी निजी अस्पतालों को बाढ़ प्रभावित नागरिकों को मुफ्त इलाज देने का निर्देश जारी किया है। साथ ही, अस्पतालों में 10% बेड रिजर्व करने के लिए भी कहा गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर वहीं, राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी बारिश और बाढ़ प्रभावित ल...